विविध

लव राशिफल : यह रहेगा इस वर्ष 2020 के वेलेंटाइन पर प्यार के मामले का फल

जानिए क्या करें, क्या ना करें, क्या रखें सावधानी इस वेलेंटाइन पर
|| Pt. Dayanand Shastri

प्यार मोहब्बत हर किसी के जीवन में बहुत जरूरी है। यही वजह है कि लोग अपनी लव लाइफ में आने वाले बदलाव के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फरवरी महीने में वेलेंटाइन होने की वजह से लोग अपने प्रेम जीवन के हर उतार चढ़ाव से जुड़ी जानकारी चाहते हैं।

वैलेंटाइन डे का नाम सुनते है नव-युगलों के मन में प्यार के फूल खिलने लगते है । वैलेंटाइन डे को इंतजार प्रेमी-युगल बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं कि कब ऐसा दिन आये जिस दिन मै अपने प्यार का इजहार अपने प्रेमी से करु क्यों कि यह दिन शायद इसीलिए बना होता है।

वेलेंटाइन डे एक ऐसा त्योहार बन गया है, जिसे भारत समेत पूरी दुनिया में प्यार के त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। कुछ लोग इस त्योहार की निंदा करते हैं लेकिन आज के युग में, युवा समूह, वह इस प्रेम उत्सव को बहुत अच्छे से मनाते हैं। हर साल, वह “14 फरवरी को वेलेंटाइन डे” के रूप में मानते हैं। यह एक ऐसा दिन है जब प्यार करने वाले जोड़े एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वे लंबे समय तक एक-दूसरे का समर्थन करने का वादा भी करते हैं।

आजकल यह त्यौहार आपके जीवन साथी को खोजने का एक तरीका भी बन गया है, क्यों इस त्यौहार पर कुछ जोड़े हैं जो अपने जीवन साथी से अपने मन की बात कहने के लिए पूरे साल इस त्यौहार का इंतज़ार करते हैं

जैसे हर दिन का एक खास महत्व होता है ठीक उसी प्रकार अपने प्यार का एहसास अपने साथी तक पहुंचाने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा माना गया है। वैलेंटाइन डे एक सच्चे संत की प्यार की कहानी पर आधारित प्रेम दिवस है। यह दिन प्यार करने वालो की लिए समर्पित है, जो अपने दिल के जज्बातों का इजहार करते है।

प्रेम करने वालों के लिए वेलेंटाइन डे जिसे हिंदी में प्रेम दिवस के रूप में भी जाना जाता है, वर्ष का सबसे शुभ और प्रतीक्षित दिन है। यह प्यार, दोस्ती, रोमांस और उपहारों का दिन है। हालाँकि, इस दिन की तैयारियों करना सबके लिए सहज नहीं है।

अपने प्रिय व्यक्ति को उपहार स्वरूप इस दिन क्या किया जाए, और डेट पर जाने की योजना किस प्रकार बनाई जाए, यह कार्य वास्तव में मुश्किल कार्य है। प्रत्येक प्रेमी यह चाहता है की इस दिन को अधिक से अधिक यादगार बनाया जाए, कुछ इस तरह से प्लान किया जाए की इस समय के पलों को जीवन भर के लिए स्थिर कर दिया जाए।

आप अपनी राशि के आधार पर जान सकते हैं कि इस वेलेन्टाइन पर आपकी लव लाइफ के लिए कैसी रहने वाली है।

मेष

इस वेलेंटाइन पर आपकी लाइफ कोई प्यारा इंसान आ सकता है। लव प्रपोजल देने के लिए राशि अनुसार आपके लिए 14 से 29 फरवरी का समय शुभ है। लव मैरिज करने वाले लोगों को घर वालों की मदद मिल सकती है। लव लाइफ के लिए ये महीना शुभ है। दाम्पत्य जीवन के लिए भी ये महीना अच्छा रहेगा। पति-पत्नी में प्रेम रहेगा। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

इस राशि का स्वामी मंगल है, जिसका रंग लाल है। इनकी सिंह राशि वालों के साथ खूब छनती है। चूंकि सिंह का स्वामी सूर्य है और सूर्य-मंगल मित्र ग्रह हैं तो जाहिर है इनके बीच मुहब्बत खूब रंग लाती है। साथ ही वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ही है अतः उनके साथ भी आपका प्यार का सफर अच्छा कटता है। साथ ही मीन राशि का स्वामी बृहस्पति भी मेष राशि के स्वामी मंगल से मैत्री रखता है अतः मेष, सिंह और मीन राशि के जोड़े सफल प्रेमी बन जाते हैं।

मेष राशि के लोगों को घूमना-फिरना और रोमांच बहुत पसंद होता है। इन्‍हें आप किसी रोमांचक जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं या फिर कोई गैजेट, स्‍टाइलिश कपड़े या घड़ी आदि दे सकते हैं। इस राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार सुबह 10 बजे से लेकर मध्यान्ह 12 बजे तक करना चाहिए। इसके साथ ही पार्टनर को लाल रंग का गिप्ट दें तो दोनों में गहरा प्यार बना रहेगा। चूंकि मेष का स्वामी मंगल ग्रह की मिथुन के स्वामी बुध के साथ शत्रुता होने से इनमें यदि प्रेम हो भी जाए तो वह अधिक दिन टिक नहीं सकता। उपहार में लाल कमल, लाल गुलाब के साथ यदि लाल मिर्ची परस्पर भेंट की जाए तो आप प्यार की राह में ईर्ष्या रखने वालों की बुरी नजर से भी बच सकते हैं और आप की राह भी आसान बन सकती है। कोशिश करें इस दिन गलतफहमियों को अपने बीच न आने दें।

इस दिन लाल, ऑरेंज, सिंदूरी रंग के चित्र वाले ग्रीटिंग कार्ड तथा भेंट की वस्तुएं तथा इन्हीं रंगों के मिले-जुले पुष्पों के गुलदस्ते भेंट में दें तथा साथी से मिलने जाने से पहले गणेशजी या हनुमानजी का इन्हीं रंगों के फूलों से पूजन करें।
इस राशि के नव विवाहित लोगों के लिए भी समय अच्छा कहा जा सकता है। प्रेमी से सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर आपकी भावनाएं समझेगा। मेष राशि के जातक जिद्दी होते हैं लेकिन इस महीने वो अपना कोमल पक्ष दिखा सकते हैं। इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगहों की सैर कर सकते हैं जहां से आपकी कई पुरानी यादें जुड़ी हों। अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें वरना फरवरी के महीने में आपकी जेब खाली हो सकती है।

वृषभ

इस वेलेंटाइन पर आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस महीने गोचर कुंडली के सातवें भाव का मंगल दाम्पत्य और लव लाइफ में परेशानियां पैदा कर सकता है। इस कारण पार्टनर से झगड़े और अनबन हो सकती है। इस महीने आप किसी प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो इनडायरेक्ट प्रपोज करें।

सीधे-सीधे प्यार का इजहार करना आपके लिए ठीक नहीं है। नए रिश्ते शुरू करने के लिहाज से भी ये महीना ठीक नहीं है। किसी तीसरे इंसान की वजह से आपकी लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। पार्टनर की सेहत को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है।

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के प्रेमी-प्रेमिका परस्पर प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन उसका इजहार मुंह से कम ही कर पाते हैं इसलिए कभी-कभी साथी उनके मन की भावना समझ नहीं पाता और तरह-तरह की शंकाओं से घिर जाता है। इस राशि की प्रेमिका प्यार में हद से गुजर जाने में कहीं भी बाधा उत्पन्न नहीं करती। वृषभ राशि के जातक अपने प्यार का इजहार सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक कर सकते हैं व एक-दूसरे को प्रपोज करने के लिए पार्टनर को सिल्क रंग का उपहार दें सकते हैं। वृषभ राशि की लड़कियों को महंगी ज्‍वेलरी, ब्रांडेड कपड़े पसंद होते हैं जबकि इस राशि के पुरुषों के लिए कोई गैजेट ले सकते हैं।

इस राशि वालों को मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों से सहज ही प्रीति हो जाती है। ऐसे प्रेमी जोड़ों के लिए प्यार की राह में रूप-रंग या देह की सुंदरता कोई मायने नहीं रखती बस प्यार ही प्यार और कुछ नहीं कहावत इन पर फिट बैठती है लेकिन सिंह और कर्क राशि के साथ इनका प्यार जल्द ही नफरत में तब्दील हो जाता है। अतः यह विचार अवश्य कर लें कि कहीं सिर मुड़ाते ओले न पड़ जाएं।

इस राशि के सिंगल लोग किसी खास इंसान की अट्रैक्ट तो होंगे, लेकिन खुद पर कंट्रोल करें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचने की कोशिश करें। ये आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन किसी दुःख की वजह से आपको इस महीने अपने प्यार का इजहार करने में मदद मिलेगी।

अगर आप चाहते हैं कि आपको अपनी लव लाइफ में वो सभी चीजें मिले जो आप चाहते हैं तो इसके लिए आपको खुलकर बात करनी चाहिए। आप अपने पार्टनर को बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं लेकिन उन्हें आपके दिल की बात पता होनी चाहिए।

मिथुन

इस वेलेंटाइन पर लव लाइफ के मामले में आप भाग्यशाली हो सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग रिलेशनशिप में पड़ सकते हैं। आपके लिए रोमांस और आनंद वाला समय है। दाम्पत्य जीवन में नई शुरुआत भी होने की संभावना है। पति-पत्नी के विवाद खत्म हो सकते हैं। कोई गलतफहमी भी दूर होने की संभावना है। साथ काम करने वाले किसी विशेष इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

इस राशि का स्वामी बुध होता है। इनका प्रेम संबंध चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि को छोड़कर किसी भी राशि वालों से बड़ी आसानी से हो जाता है। इस कारण धनु राशि का स्वामी बृहस्पति इन्हें अपमानित होने का संकेत भी करता है। मिथुन राशि के जातक अपने प्यार का इजहार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कर सकते हैं। इसके साथ ही पार्टनर को हरे रंग का गिफ्ट दें सकते हैं। मिथुन राशि के पुरुषों को शर्ट, घड़ी दें और महिलाओं को कोई महंगी ज्‍वेलरी वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में बहुस पसंद आएगी।

समर्पित भाव का होने से इस राशि वाले यह नहीं देखते कि अगले का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा है। मन की अभिलाषा और तन की आवश्यकता पूरी होनी चाहिए ऐसा भाव इस राशि के प्रेमी दिलों में रहता है। दूसरों को अपनी ओर आकृष्ट कर अपनी इच्छा पूरी कर पाला बदलने में देर नहीं लगाते हैं लेकिन तुला एवं कन्या राशि के संगी साथियों से इनकी कुछ ज्यादा ही दोस्ती फिट होती है।

मिथुन राशि के स्वामी बुध का रंग हरा होने से हरे-भरे खेतों, पार्कों में प्रेमालाप करना इन्हें बहुत रास आता है। यदि ये अपने प्रेमी को हरी मिर्च का जोड़ा प्रेम दिवस पर भेंट करें तो सफलता मिलेगी। बैंगन की माला बनाकर उसमें शिमला मिर्च पिरोकर यदि कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका को इस दिन सरप्राइज गिफ्ट देता है तो प्यार अटूट हो जाएगा है – ‘मर्चिका मंत्र प्रदानेन प्रीतिः सुप्रीति करी भवति्‌ ।’

इस राशि वालों को मकर, कुंभ एवं सिंह राशि वालों के साथ प्रेम संबंध बनाने के बाद कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मकर और कुंभ राशि वालों से इनका उभयलिंगी प्यार भी हो जाता है लेकिन इसमें स्थायित्व नहीं रहता।

इस वेलेन्टाइन मिथुन राशि के कुछ लोग लव लाइफ के लिए गलत इंसान को भी चुन सकते हैं। इस मामले में सावधान रहें। इस राशि के अविवाहित लोगों का विवाह भी हो सकता है। संतान प्राप्ति के योग हैं। इस मामले में कोशिश कर रहे हैं तो सितारें भी साथ देंगे।
फरवरी का महीना प्यार के मामले में आपके लिए काफी लकी रहने वाला है और आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। इन अवसरों का फायदा आप उठा लेते हैं तो आपको लाभ ही लाभ होगा। इसके अलावा इस माह यदि आप अपने दिल की बात सुनेंगे तो आप फायदे में ही रहेंगे।

कर्क

इस वेलेंटाइन पर आपके प्रेम जीवन पर समस्याएं पैदा कर सकती है। लव पार्टनर से गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय अच्छा है। इस महीने कर्क राशि वाले लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। कर्क राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक करना उचित रहेगा हैं। इस राशि के लोगो को चमकीले सफेद रंग का उपहार दे सकते हैं। कर्क राशि के पार्टनर के लिए आपको बहुत ही ज्‍यादा रोमांटिक डेट प्‍लान करनी चाहिए। गिफ्ट से ज्‍यादा इनके लिए आपका प्‍यार मायने रखता है। तोहफे में आप इन्‍हें कपड़े, शोपीस या हाथ से बनी कोई चीज़ दे सकते हैं।

इस राशि के प्रेमी युगलों पर प्रेम के प्रतीक चंद्रमा का पूरा प्रभाव रहता है। मन के उतार-चढ़ाव एवं उधेड़बुन के कारण इन्हें कभी-कभी विफलता भी मिलने लगती है लेकिन यह निराशा में भी आशा की किरण संजोए रखते हैं। रूठे प्रेमी के टूटे दिल पर तुरंत कब्जा जमा लेते हैं।

चांदनी रात इन्हें बहुत प्रिय होती है। चांदनी में इनका प्रेमी दिल कुमुदिनी की तरह खिल उठता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा की शत्रुता किसी से भी नहीं रहती अतः इस राशि के प्रेमी कहीं भी फिट हो जाते हैं। अत्यंत भावुक होने के कारण ये अपने साथी पर तन-मन-धन लुटाने में कसर नहीं छोड़ते।

इस राशि वाले प्रायः किसी भी राशि वालों से प्रेम की डोर बांध लेते हैं। राशि के स्वामी चंद्रमा का रंग सफेद होने से आइसक्रीम और सॉफ्टी में ही प्यार का प्रस्ताव स्वीकार कर लेते हैं। नाच-गाने के कार्यक्रम, थियेटर व चित्रकला की प्रदर्शनी स्थल इनकी मुहब्बत करने के खास ठिकाने होते हैं। बहाने से साथी को एकांत में ले जाकर हद से गुजर जाना इनकी फितरत है।

इस राशि के सिंगल लोग भी किसी रिलेशनशिप में पड़ सकते हैं। लव मैरिज करने का मन है तो सफलता मिल सकती है। माता-पिता की मदद और मंजूरी भी मिलने के योग हैं। इस महीने अविवाहित लोगों का विवाह भी हो सकता है। इस वेलेंटाइन पर आपको कई सरप्राइज मिलने वाला है। आपको अपने पार्टनर के प्रति अपनी वफादारी की परख करने का मौका मिलेगा। इस महीने एक्स पार्टनर से आपकी मुलाकात हो सकती है और आप दोबारा उस राह पर चलने के लिए आकर्षित हो सकते हैं जिसे आप काफी पहले छोड़ आए थे। आप जब इस तरह की स्थिति में फंसे तो एक बार ये बात जरूर याद कर लें कि आपने अपने पार्टनर से राहें अलग क्यों की थी। आप वर्तमान में जीना शुरू करें।

सिंह

इस वेलेंटाइन पर सिंह राशि वाले जातकों को एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचना चाहिए। लव लाइफ में सावधानी रखें। इस महीने के पार्टनर और खुद की सेहत को लेकर सावधान रहें। पार्टनर पर जबरदस्ती अपनी भावनाएं न थोपें।

सिंह राशि के लोगों को वैलेंटाइन डे पर कोई महंगी चीज़ ही गिफ्ट करें। इनको सस्‍ती चीज़ें बिलकुल भी पसंद नहीं आती हैं और इनसे आपका इंप्रेशन भी खराब होगा। इस वेलेंटाइन आप लैवेंडर कलर का गुलाब अपने पार्टनर को गिफ्ट करें, यह प्यार का प्रतीक होता है जो सिंह राशि के व्यक्तियों को काफी पसंद आता है।सिंह राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ समय सुबह 9 बजे से 10 बजे तक करना उपयुक्त रहेगा। इस राशि के लोगो को गुलाबी रंग का गिफ्ट दे सकते हैं।

‘प्यार किया कोई चोरी नहीं की, छुप-छुप आहें भरना क्या’ यह गीत इस राशि वालों पर पूरी तरह फिट बैठता है। वैसे तो प्यार-मोहब्बत के लिए पीछे-पीछे घूमना इन्हें पसंद नहीं लेकिन प्यार हो गया तो क्या मजाल कोई उनके प्रेमी की ओर देख भी ले।

इस राशि का स्वामी तेज का प्रतीक सूर्य है ऐसे में बेबाक जुबान वाली प्रेमिका या प्रेमी ही इन्हें पसंद होते हैं। मेष का स्वामी मंगल एवं मीन राशि के स्वामी बृहस्पति के साथ सिंह राशि के स्वामी सूर्य की घनिष्ठ मित्रता होती है। इन्हें मकर और कुंभ राशि वालों से प्रेम संबंध बनाने में परहेज रखना चाहिए।

इसके साथ साथ ही वृषभ और तुला के स्वामी शुक्र ग्रह से भी सूर्य की शत्रुता है अतः इन राशि वालों को परस्पर मोहब्बत करने की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। इस राशि के प्रेमी जोड़ों को एक-दूसरे को लाल कमल, लाल गुलाब का पुष्प प्रेम दिवस में भेंट करने से बड़ी सफलता मिलती है। साथ ही हंसी मजाक, हास-परिहास करते हुए शरारत में पांच साबुत लाल मिर्ची गिफ्ट करनी चाहिए। इससे वह ईर्ष्यालु और विरोधियों की नजर से बचे रहेंगे।

शादीशुदा लोगों के लिए ये महीना ठीक-ठाक ही रहेगा। इस महीने आपको लव पार्टनर के लिए कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है। इस राशि के सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो संभलकर रहें। हो सकता है आपके प्रपोजल एक्सेप्ट न हाे। इस हफ्ते आपके रिश्तों में बदलाव भी आ सकते हैं। अपोजिट जेंडर वाले से विवाद या अनबन हो सकती है। इसके अलावा इस महीने सिंह राशि के जातकों को कुछ ऐसा करना पड़ सकता है जो इन्हें पसंद ना हो। आपको लाइमलाइट से बाहर निकलना होगा। हालांकि ऐसा करने से आपको कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि आप अपने पार्टनर के फोकस में रहने से काफी खुश रहेंगे। ये महीना आपको प्यार में एक दूसरे का सहारा बनने और हर पल को साथ में जीना सिखाएगा। आपके जीवन में जिस शख्स की अहमियत सबसे ज्यादा है उसके पास रहने से आप काफी खुश रहेंगे।

कन्या

इस वेलेन्टाइन पर लव लाइफ के लिए यह महीना अच्छा हो सकता है। इस महीने आपको लव प्रपोजल मिल सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग अपने ही किसी दोस्त को प्रपोज कर सकते हैं। साथ काम करने वाले किसी खास इंसान से भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं। अपने से ज्यादा उम्र वाले की तरफ आप अट्रेक्ट हो सकते हैं।

राशि का स्वामी बुध ग्रह होने से यह प्रेमी बुद्धिमानी के साथ अपने प्रेम संबंध बनाने में सफल हो जाते हैं। वृष और तुला राशि वालों के साथ इनकी मित्रता शीघ्र बन जाती है लेकिन कर्क का स्वामी चंद्र ग्रह के साथ इस राशि का शत्रु भाव रहता है। यदि इसके साथ प्यार का प्रस्ताव किसी तरह मंजूर भी हो जाता है तो उसी दिन विवाद खड़ा होकर प्यार के नए रास्तों की खोज होने लगती है।

कन्‍या राशि के लोग बहुत समझदार होते हैं। आप अपने दिल से जो भी तोहफा इनके लिए लेंगें वो इन्‍हें जरूर पसंद आएगा। आप इन्‍हें रोज़ाना के इस्‍तेमाल की कोई चीज़ गिफ्ट में दे सकते हैं। कन्या राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ समय सुबह 11बजे से दिन 1 बजे तक करना चाहिए । पार्टनर को मैरून रंग का कोई गिफ्ट दें सकते हैं। बुध ग्रह का रंग हरा होने के कारण इन्हें हरी वस्तुएं अच्छी लगती हैं। हरियाली में, खेतों के बीच घूमना-फिरना इन्हें बहुत पसंद रहता है। प्रेम दिवस के दिन यदि इस राशि वाले फूलों के गुच्छ की अपेक्षा पालक-मेथी का बुके बनाकर उसके बीच में पत्तों सहित सरसों के फूल पिरोकर भेंट करें तो प्यार अटूट रिश्ते में बदल जाएगा।

लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा। पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आ सकती है। लव मैरिज करना चाह रहे हैं तो यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेमी या लाइफ पार्टनर के साथ आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। बीते समय में हुई अपनी गलतियों की वजह से आप परेशान हैं तो ये वेलेन्टाइन आपको गलती सुधारने का मौका देगा। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में बातचीत का सहारा लें, जरूर मदद मिलेगी।

तुला

इस वेलेंटाइन पर आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको पार्टनर की भावनाएं समझने की कोशिश करनी होगी। वहीं आप अपने लवर से ऐसी ही उम्मीद रखेंगे। इस महीने आप लव लाइफ से जुड़े किसी भी तरह के बड़े फैसले न लें।

इस वेलेन्टाइन पर राशि के प्रेमियों के लिए राशि स्वामी शुक्र बहुत ही अनुकूल रहता है लेकिन प्यार की राह में कदम फूंक-फूंक कर रखना इनका स्वभाव बन जाता है। रंग सफेद होने से यदि सफेद गुलाब का फूल सफेद रूमाल में दो मुट्ठी चावल की पोटली के साथ प्रेम दिवस को आकाश में चांद को देखते हुए गिफ्ट करें तो प्रीति की रीति ऐसी बनेगी कि लोग इसकी उदाहरण लेंगे। इस वेलेन्टाइन पर तुला राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार करने के लिए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक का समय उपयुक्त है। इस राशि के लोग प्रपोज करने के लिए कथई रंग का उपहार भेंट कर सकते हैं। तुला राशि के लोग आपके तोहफे को भी काफी तोल-मोल कर देखते हैं। इन्‍हें आप परफ्यूम, ट्रेंड पर्स या गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं।

इस वेलेंटाइन इन्हें वृषभ, मकर व कुंभ राशि के साथी बनाने से बहुत फायदा होगा। साथ ही इनके लिए सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि एवं चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि प्रेम की डगर पर रोड़ा बनकर खड़ी होती हैं। अतः इन राशि वालों से सोच-समझकर प्रेम-संबंध बनाने चाहिए।

इस वेलेन्टाइन आपकी भावनाओं में भी बदलाव हो सकते हैं। आप प्रेक्टीकल होने की कोशिश करेंगे। जिससे कुछ लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। इसी कारण से आने वाले दिनों में आपको अकेलापन भी महसूस हो सकता है। खुद की सेहत को लेकर इस महीने टेंशन हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है।

इस राशि के सिंगल लोग एक से ज्यादा अफेयर के चक्कर में खुद उलझ सकते हैं। संभलकर रहें। इस वेलेंटाइन के महीने में आपका जीवन प्यार से भरा रहेगा। इस दौरान आपके सपने पूरे होंगे। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी तरह की भूल आपके मूड को खराब न कर दे। वेलेंटाइन डे के लिए अपनी तैयारी पूरी रखें। इस महीने आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक

प्यार का यह महीना एवम यह वेलेंटाइन आपके लिए विशेष होने वाला है। इस महीने आपको कुछ अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो आपका मानसिक तनाव खत्म हो सकता है। इस महीने लव लाइफ में कुछ सुखद बदलाव भी आ सकते हैं। लवर के साथ समय बीताएंगे। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। वृश्चिक राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार करने के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक का समय शुभ है। इस राशि के लोगो को प्रपोज करने के लिए लाल रंग का गिफ्ट दें सकते हैं।
वृश्चिक के राशि के लोगों को कुछ भी देने से पहले आपको सोचने की जरूरत नहीं है। इन्‍हें प्‍यार से दी गई कोई भी चीज़ बहुत पसंद आएी। इन्‍हें आप परफ्यूम या महिलाओं को गले का हार, रिंग या ब्रेसलेट दे सकते हैं।

इस राशि का स्वामी मंगल अंगारक भी कहलाता है। स्वभाव से कू्र होने के कारण हठीला और प्रभावशाली भी कहलाता है। धर्म का प्रतिनिधित्व करने से इस राशि वाले प्रेमी जोड़े मंदिरों एवं गार्डन – वाटिकाओं में अपने प्यार की ठौर खोजते हैं ताकि धर्म की आड़ में प्यार को पनाह मिलती रहे। इतना ही नहीं, खंडहर, चट्टानों की आड़ या शिलाखंडों में इनके द्वारा किया जाने वाला प्रेमालाप गुल खिलाने लगता है।

इस राशि के प्रेमी दिल, मेष, सिंह और कर्क राशि वालों से जल्द ही प्रेम संबंध बना लेते हैं। केसरिया या लाल रंग इनके लिए बहुत लाभदायक होता है। प्रेम दिवस को यदि यह अपने पार्टनर को लाल गुलाब के साथ एक गाजर में फूल की आकृति बनाकर गिफ्ट करें तो प्यार का रिश्ता अटूट हो जाएगा। वृश्चिक राशि वालों को मिथुन राशि वालों से प्रेम संबंध बनाने से बचना चाहिए।

इस राशि के सिंगल लोग किसी खास इंसान के करीब आ सकते हैं। इस महीने आपकी इच्छाएं भी पूरी हो सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आ सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। इस महीने आपको पार्टनर की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। इस फरवरी महीने में धैर्य की मदद से ही आपके लिए प्यार के रास्ते खुलेंगे। अगर आप प्यार मोहब्बत से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा सब्र करना बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए किसी कदम से आपको नुकसान हो सकता है। याद रखें कि धैर्य और धीमी गति से रेस जीती जाती है।

धनु

इस वेलेंटाइन पर धनु राशि वाले सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग अजीब तरह के रिश्तों को निभाएंगे। एक से ज्यादा अफेयर भी इस महीने हो सकते हैं। इस महीने एेसे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है जो पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आ सकती है। परिवार के साथ समय बीताने की कोशिश करेंगे।

राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति सहनशील और विराट गुरुत्व का प्रतीक है। इनका प्रेम संबंध केवल भावात्मक ही नहीं होता अपितु यह किसी लक्ष्य को ध्यान में रख कर ही प्यार की राह चुनते हैं। प्यार की सफलता के लिए इस राशि के प्रेमी दिलों के लिए वृष और मीन राशि के साथी बहुत उपयोगी सिद्ध होते हैं। मित्र राशि का होने के कारण ग्रहों की दृष्टि अटूट प्रेम का प्रतीक बन जाती है।

धनु राशि के जातक अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर खुश करने के लिए बेहतरीन डेट प्‍लान करें। इन्‍हें पीले फूलों का गुलदस्‍ता दे सकते हैं। इन्‍हें कोई ऐसी चीज़ गिफ्ट करें जो इनकी जरूरत की हो। इस वेलेन्टाइन धनु राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार करने के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समय शुभ रहेगा। इस राशि के लोगो को आप यदि पीले फूलों के गुच्छे के साथ संतरा और पपीता गिफ्ट करें तो प्यार की डगर और आसान हो जाती है। अमराई में बैठकर आम्र मंजरी को प्यार के क्षणों का साक्षी बनाकर यदि इस राशि के प्रेमी दिल मिलते हैं तो प्यार का रिस्ता अटूट हो जाता है। धनु राशि के प्रेमी दिलों को वृश्चिक, मिथुन और तुला राशि वालों से प्रेम-संबंध सोच-समझकर ही बनाना चाहिए।

इस महीने अविववाहित लोग लव मैरिज भी कर सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग लिव-इन में रहने का मूड भी बना सकते हैं। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर शुरू हो सकता है, ऐसी स्थित से बचने की जरूरत है। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी।
आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए। आपके गुस्सैल स्वभाव का प्रभाव आपके पार्टनर पर भी पड़ता है।

इस महीने सितारों की ऐसी स्थिति बन रही है जिससे आप ज्यादा ही भावुक और अनियंत्रित महसूस करेंगे। आप अपनी भड़ास अपने पार्टनर पर निकालने से बचें। अपनी ऊर्जा को उन सकारात्मक कामों में लगाएं जिसमें आपको खुशी मिलती हो।

मकर

इस वेलेंटाइन पर शुक्र और मंगल आपकी लव लाइफ को मजबूत बना सकते हैं। हालांकि शनि के कारण कुछ मामलों मेंं आप रूड बिहेवियर भी कर सकते हैं। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर के लोग आपकी ओर अट्रेक्ट हो सकते हैं।

इस महीने मकर राशि वाले किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें। सफलता मिल सकती है। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए ये महीना खास रहेगा। पति-पत्नी के विवाद या गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। अपने से ज्यादा उम्र के इंसान की ओर आप अट्रेक्ट हो सकते हैं।
इस राशि के लोग प्‍यार से दिए गए तोहफों को पैसों से तोलते नहीं हैं। इन्‍हें अपने हाथ से कुछ बनाकर देंगें तो इन्‍हें ज्‍यादा खुशी होगी। मकर राशि की महिलाओं को ज्‍वेलरी का शौक होता है। इस वेलेन्टाइन मकर राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक करना उपयुक्त रहेगा व इस राशि के लोगो को प्यार का इजहार करने के लिए काले व नीले रंग का गिफ्ट देना चाहिए।

मकर राशि का स्वामी शनि है। यूं तो इनके स्वभाव में क्रूरता होती है पर ये न्यायप्रिय भी होते हैं। अतः प्यार तो करेंगे पर अधिकार के साथ। प्यार के पहले चरण में ही शादी का प्रस्ताव रखना इस राशि वालों की फितरत होती है। दूसरा पक्ष यदि नानुकुर करता है तो इन्हें क्रोध भी आ जाता है।

इस राशि का स्वामी शुक्र होने से मकर राशि वालों के प्यार की पुचकार इनके साथ खूब रंग लाती है। प्रेम दिवस में, लाल गुलाब के साथ मलका और साबुत उड़द की एक पोटली प्रेमी की झोली में उपहार स्वरूप डालने से मुहब्बत के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती ही हैं। शनि का सूर्य के संग बैर भाव होने के कारण मकर राशि वालों को सिंह राशि वालों से मैत्री करने से बचना चाहिए।

पार्टनर की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। लव मैरिज करना चाह रहे हैं तो इस महीने सितारे आपके फेवर में रहेंगे। इस राशि में जन्म लेने वाले अधिकतर लोग काफी मेहनती और कर्मठ होते हैं। यही वजह है कि वो अपने जीवन में छोटी छोटी खुशियों का आनंद नहीं ले पाते हैं। फरवरी का महीना आपके लिए कई छोटे बड़े मौके लेकर आएगा लेकिन जरूरत इस बात की है कि आप उन्हें व्यर्थ न जाने दें। याद रखें कि काम इंतजार कर सकता है लेकिन खुशियों के ये मौके आपका इंतजार नहीं करेंगे।

कुंभ

इस वेलेंटाइन पर आपकी लव लाइफ में खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन संबंधों और भावनाओं के मामले में ये महीना आपके लिए संतुष्टीभरा हो सकता है। लव लाइफ में सुखद अनुभव हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर या लवर से मदद मिलती रहेगी।

इस राशि के सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुअात कर सकते हैं। इस महीने शुरू हुआ रिश्ता आने वाले दिनों में विवाह के रुप में भी बदल सकता है। कुंभ राशि वाले लोगों को इस महीने कुछ खास लोगों से भी प्रपोजल मिल सकता है। इस राशि के लोग चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए इस दुनिया की सबसे खास चीज़ लेकर आए। इन्‍हें कोई फैशनेबल चीज़ दे सकते हैं जो इनकी पसंद और स्‍टेटस को मैच कर सके। इस वेलेन्टाइन कुम्भ राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार करने के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक का समय रहेगा है। इस राशि के लोगो को गहरे नीले रंग का गिफ्ट प्रदान करना शुभ रहेगा।

इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। आकृति कुंभ की होने से ये एक साथ कई से प्रेम घट भरने का मौका नहीं चूकते। पहले तो प्यार करने से कतराते हैं पर प्यार हो जाए तो दिलोजान से उसे निभाने में भी पीछे नहीं हटते। ‘हम बने, तुम बने इक-दूजे के लिए’ यह पंक्ति इन प्रेमियों के लिए विशेष महत्व रखती है। वृषभ, मिथुन एवं तुला राशि वालों के साथ इनकी प्रीति खूब निभती है।

प्रेम दिवस के अवसर पर किसी नदी या तालाब के पश्चिमी कोने में चट्टान पर बैठकर एक-दूसरे को शुभकामना देते हुए प्यार की बाते करें तो आपका प्यार चट्टान की तरह मजबूत रहेगा। साथ ही यदि अपने दोस्त को काले धागे में पिरोकर सात हरी मिर्च की माला अठखेली करते हुए गिफ्ट करें तो आपका प्यार दिलजलों की नजरों से बच-बचाकर आपको राहत देता रहेगा। इस राशि वालों को भी सिंह, कर्क और मेष राशि वालों के प्रेम प्रस्ताव से बचना चाहिए।

लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले भी इस महीने होने की संभावना बन रही है। अपनी और पार्टनर की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। लव मैरिज करना चाह रहे हैं तो इस महीने परिवार वालों की मदद और मंजूरी दोनों मिलने की संभावना है।

अगर इस महीने आप प्यार के मामले में खुशकिस्मत बनना चाहते हैं तो आपको अपनी भावनाएं जाहिर करनी होंगी। आपको इमोशनल होना पसंद नहीं है लेकिन एक बार तो आपको रिस्क लेना ही होगा। अगर आप अपने जीवन में प्यार चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर प्यार बरसाना होगा। आपका प्रेम जीवन आपके ही नियंत्रण में है। आप जो देंगे आपको वही मिलेगा।

मीन

इस वेलेंटाइन पर आपके प्रेमी और लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर टेंशन बनी रहेगी। लव लाइफ में खर्चा बढ़ सकता है। कोई करीबी इंसान आपसे प्रपोजल एक्सपेक्ट कर सकता है। किसी अपोजिट जेंडर वाले दोस्त से भी प्रपोजल मिल सकता है। इस दिन इस राशि के लोगो को प्यार का इजहार करने के लिए 10 बजे से 12 बजे तक का समय शुभ है। इस राशि के लोगो को पीले व केसरिया रंग का गिफ्ट देना चाहिए।
मीन राशि के पार्टनर के लिए महंगा नहीं लेकिन ऐसा तोहफा लेकर जाएं जो इनके काम आ सके। साजो-सजावट या दिखावे की चीज़ें इन्‍हें बिलकुल पसंद नहीं होती हैं।

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर होने के संकेत मिल सकते हैं। ऐसी स्थिति से आपको बचकर रहना होगा। इस महीने आपको इनडायरेक्ट प्रपोजल भी मिल सकते हैं। लव मैरिज करना चाहते हैं तो इस महीने आपको थोड़ा रुकना होगा। किसी दूसरे इंसान के कारण आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव या गलतफहमी आने की संभावना भी बन रही है।

इस राशि के सिंगल लोग फरवरी में नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। इस राशि वाले यदि सोच-समझ कर प्यार के राही नहीं बनते हैं तो जल में मीन की तरह वियोग में तड़प भी सकते हैं। ‘तड़प दिन-रात की, कसक बिन बात की, भला ये रोग है कैसा, सजन अब तो बता दे’ इस प्रकार की मनोवृत्ति इस राशि के प्रेमियों के दिलों को कचोटती है।

मेष, सिंह व धनु राशि के साथ मीन राशि वालों की प्रीति सफल रहती है। कर्क व कन्या राशि के साथ भी इनका प्यार खूब फलता-फूलता है लेकिन वृष व तुला राशि वालों से ये धोखा खा सकते हैं, ऐसा धोखा कि दोबारा किसी से भी प्रीति करने का मन ही नहीं बनेगा। इसलिए प्रेम दिवस पर ग्रहों के शत्रु-मित्र भाव पर विचार करते हुए सोच-समझकर प्यार के प्रस्ताव की भूमिका तैयार करनी चाहिए।

फूली हुई सरसों के खेतों में इनका प्रेम दिवस का कार्यक्रम चले तो बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। न हो तो सरसों के पीले फूलों का गुच्छा ही प्रेमी-प्रेमिका को भेंट करें तो प्यार रंग लाएगा। मीन राशि के जातकों को खुली आंखों से सपने देखना पसंद है। आप यदि अपने बीते कल से बाहर नहीं निकल पाए हैं तो आपके लिए अपने वर्तमान को जीना काफी मुश्किल होगा।

फरवरी महीने में आप अपने प्रेम जीवन का आंकलन करें और गौर करें कि कहां चीजें सही नहीं चल रही हैं। इसके बाद ही आप अपने रिश्ते को अगले लेवल पर लेकर जाएं।

Related posts

भारत दर्शन : सांस्कृतिक यात्रा

TAC Hindi

कहानी: पहचान

TAC Hindi

ज्योतिष: आकाश में छुपी रहस्यमय भविष्यवाणी

TAC Hindi

ऐसे करें हिंदी भाषा के पेपर की तैयारी

TAC Hindi

देश दुनिया के लिये खराब चल रहे हैं ग्रह

TAC Hindi

Leave a Comment