ख़बरें

काँग्रेस का मेरा “गर्व मेरा बूथ” कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

गुरूग्राम: जिला कांग्रेस कार्यालय कमान सराय गुरूग्राम में जिला कांग्रेस सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष इन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। गुरूग्राम कांग्रेस सेवादल ने ध्वजारोहण व ‘‘मेरा गर्व मेरा बूथ” कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष इन्द्र सिंह सैनी, हरियाणा कांग्रेस सेवादल के एडिशनल चीफ ऑगिनाइजर विजय डांगी जिला प्रभारी कांग्रेस सेवादल बतौर विशिष्ट अतिथि व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह एड़वोकेट मुख्य अतिथि ने संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस कार्यालय कमान सराय गुरूग्राम में झण्डारोहण किया। सभी उपस्थित कांग्रेस सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने तिरंगे को सलामी दी व वन्दे मातरम् का गान किया। सैनी ने गुरूग्राम सेवादल द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम मेरा गर्व मेरा बूथ की जानकारी दी। संगठन की मजबूती व बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर गहन मंथन किया। सेवादल पूरे देश में मजबूती से कार्य कर रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई जी के आदेशों की पालना की जा रही है। जिला गुरूग्राम के चारों विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता व कांग्रेस कार्यकर्ता कडी मेहनत करके कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगें। सम्मेलन में कांग्रेस सेवादल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बूथ संभालने की जिम्मेदारी दी गई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह एड़वोकेट व हरियाणा कांग्रेस सेवादल के एडिशनल चीफ ऑगिनाइजर विजय डांगी जिला प्रभारी कांग्रेस सेवादल विशिष्ट अतिथि ने सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जोरदार लहर चल रही है। कांग्रेस दस की दस लोकसभा सीटें भारी मतों से जीतेगी।

जिला कांग्रेस सेवादल प्रभारी विजय डांगी एडिशनल चीफ ऑगिनाइजर हरियाणा, श्यामपाल यादव उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार सैनी उपाध्यक्ष, रामपत प्रेमी, एडिशनल जिला चीफ, बाल किशन बुद्विराजा महामंत्री, कांग्रेस सेवादल के नेता संजय सिवान, युवा नेता संजय सैन, युवा कांग्रेस नेता प्रदीप दहिया, संदीप शर्मा मीडिया प्रभारी, बबलू प्रजापति उपाध्यक्ष, नानक चन्द सिंगला सचिव, दीपक नम्बरदार जिला सचिव, भरत सिंह ब्लॉक सचिव सेवादल बादशाहपुर, प्रवीण सैनी ब्लॉक अध्यक्ष गुरूग्राम, डॉ चमनलाल शर्मा सचिव, राजेक बैरवा ब्लॉक सचिव, अमृत लाल बाल्मिकी सचिव, खजान सिंह सचिव गुरूग्राम, अशोक कुमार ब्लॉक समिति गुरूग्राम, संजय सिसिया सचिव, बुद्व राम मि़स्त्री ब्लॉक सचिव पटौदी, सुरेन्द्र गैरा सगंठन सचिव पटौदी, लक्ष्मी नारायण डावला सीनियर एडवाइजर सेवादल, महादेवन संगठन सचिव, महेन्द्र सिंह धानक अध्यक्ष धानक समाज तीन सौ साठ गांव, रामअवतार शर्मा अतिरिक्त उपाध्यक्ष ने भी सम्मेलन में अपने-अपने विचार रखे।

Related posts

कोरोना को हराना: राज्यपाल ने दिया जला कर दिया प्रदेश वासियो को एकता का संदेश

TAC Hindi

शोभा की सुपारी बनी पॉलीथिन एवं प्लास्टिक की रिसाइक्लिंग मशीन

TAC Hindi

फरीदाबाद प्रशासन ने दिये जरूरत मंदो की सहायता के आदेश ।

NCR Bureau

गौतमबुद्ध नगर में 2 महिलाओं समेत 9 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, 414 पॉज़िटिव घोषित, 294 डिस्चार्ज, 07 की मौत,113 का इलाज जारी

TAC Hindi

ज्यादा रेट चार्ज करने पर 5 ग्रोसरी स्टोर का काटा चालान

TAC Hindi

भारतीय नौसेना के जहाज़ो ने की जापान, फिलीपींस और अमेरिका के नौसेना-जहाजों के साथ यात्रा

TAC Hindi

Leave a Comment