ख़बरें

भाजपा की पर्यावरण बचाने की मुहिम से जुड़ रहे लोग: नवीन गोयल

गुरुग्राम | हरियाणा भाजपा संगठन की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से जन्म जयंती 6 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे पौधारोपण अभियान में गुरुग्राम समेत प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं, नेताओं द्वारा व्यापक पैमाने पर पेड़ लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को यहां सेक्टर-46 में नवीन मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण विभाग के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव समेत अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।

भाजपा प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देशों में किए जा रहे इस पौधारोपण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण विभाग के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस अभियान से लोगों की जुड़ाव बढ़ रहा है। आज के समय में यह बहुत जरूरी है कि हम प्राकृतिक ऑक्सीजन के लिए इस काम को अपना फर्ज समझकर करें। नवीन गोयल ने कहा कि प्रदेश में 20 हजार बूथों पर 5-5 पेड़ लगाने का काम व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो ऑक्सीजन प्राकृतिक तौर पर पेड़ों से मिलती थी, वह पेड़ काटे जाने के कारण कम हो गई। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अभी मॉनसून आने वाला है। हालांकि अब पहले की तरह बरसात कई-कई दिन लगातार नहीं होती। इसलिए हमें कम बरसात में भी पेड़ लगाकर पर्यावरण में सुधार के लिए काम करना होगा।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव ने कहा कि पेड़ों से हमारा जीवन जुड़ा है। अधिकतर ऑक्सीजन हम पेड़ों से ही लेते हैं। पेड़ों के बिना हमारा जीवन कठिन है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि भाजपा द्वारा चलाए गए इस अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। आम हो या खास, सभी इस मुहिम का हिस्सा बनें। इस अवसर पर सचिन दहिया, नवीन मंडल के प्रधान अरुणी शुक्ला, महामंत्री महेंद्र यादव, रणवीर, आरडब्ल्यूए के प्रधान राजकुमार यादव, भूपेन्द्र यादव, ग्रीवेन्स कमेटी के सदस्य प्रवीण अग्रवाल, बिट्टू यादव, विजयपाल यादव, अनु, कांता समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप संशोधित मकान किराया अगस्त से

TAC Hindi

ज्यादा रेट चार्ज करने पर 5 ग्रोसरी स्टोर का काटा चालान

TAC Hindi

सीड्स ने गुरुग्राम में प्राकृतिक समाधानों से वजीराबाद स्थित झील का पुनरुद्धार किया

TAC Hindi

लॉक डाउन में केंद्र सरकार द्वारा दी गई कुछ राहत ।

NCR Bureau

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ईंट भट्ठों के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध को तुरंत हटवाने के लिए की माँग ।

NCR Bureau

लैंड जिहाद: क्या सचमुच हिन्द देश के निवासी सभी जन एक है?

TAC Hindi

Leave a Comment