ख़बरें

प्रधानमंत्री ने ‘घर-घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया: मनोज जैन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थाएं सामने आ चुकी हैं और वह इस अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में सहयोग दिल्ली संस्था के अध्यक्ष मनोज जैन ने राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 5000 से अधिक तिरंगा लोगों में वितरित किए। मनोज जैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पहल को आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व और नैतिक जिम्मेदारी है। यह एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देश के लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को कूट-कूट कर भर रहे हैं। इस भावना के माध्यम से देश के नागरिकों में देश के प्रति कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी का संचार होगा और इसके साथ ही लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत होगी। जैन ने कहा कि राजधानी दिल्ली के मलिन बस्तियों, अवैध कालोनियों में सहयोग दिल्ली संस्था द्वारा स्टाल लगाकर तिरंगे का वितरण किया गया है और इसके साथ ही लोगों को इसके प्रति अवेयर भी किया गया है। लोगों में तिरंगा वितरित करते समय तिरंगा इधर-उधर न फेंकने, कूड़ेदान या अन्य जगहों पर न फेंकने के लिए भी सुझाव दिए गए हैं। जैन ने बताया कि तिरंगा फहराने के बाद जानकारी ना होने या जागरूकता की कमी होने की वजह से कुछ लोग तिरंगे का गलत इस्तेमाल करने लग जाते हैं। जागरूकता के माध्यम से इसे रोका जा सकता है। सहयोग दिल्ली संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों को इसके लिए जागरूक किया है।

Related posts

इकोग्रीन कंपनी की कूड़ा उठान व्यवस्था हुई लचर

TAC Hindi

जानिए, कैसे करें वोट?

TAC Hindi

हरियाणा पुलिस ने लौटाए 2048 खोए और चोरी हुए फोन

NCR Bureau

लवकुश रामलीला : अरविंद केजरीवाल एवं भूमि पेंडारकर ने किया रावण दहन

TAC Hindi

काँग्रेस का मेरा “गर्व मेरा बूथ” कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

TAC Hindi

भाजपा की पर्यावरण बचाने की मुहिम से जुड़ रहे लोग: नवीन गोयल

The Asian Chronicle

Leave a Comment