ख़बरें

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भरोसा फाउंडेशन ने किया तिरंगा वितरण कार्यक्रम

आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव के स्वर्णिम अवसर पर भरोसा फाउंडेशन द्वारा बीती शाम संस्था ने सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रवि नगर एक्स. गुरुग्राम स्थित श्री बदरीनाथ केदार नाथ मंदिर प्रांगण में भारत देश की ध्वजा तिरंगा का आम जन को वितरण  कार्यक्रम का आयोजन किया।
|| राजेंद्र रावत

इस शुभ अवसर पर स्थानीय पार्षद धर्मवीर सिंह व वार्ड न. 13 के पार्षद ब्रह्म यादव मुख्य अतिथि के रूप में न हो कर एक आम जन की तरह उपस्थित हुए।
बुलंद आवाज़ के फाउंडर और नगर निगम के ब्रांड अंबेसडर कुलदीप हिंदुस्तानी ने आजादी के 75 सालों में शहीदों के योगदान से अवगत कराया।
भरोसा फाउंडेश के संस्थापक व वर्तमान गढ़वाल सभा गुरुग्राम के अध्यक्ष समाजसेवी हेमंत बहुखंडी ने तिरंगे का महत्व समझाया कि इसकी चौडाई और  लंबाई निश्चित होती है इसे कोई भी आधिकारिक रूप से कोई बदलाव नही कर सकता। उन्होंने दोनों सम्मानित पार्षदों उनके साथ  उनके सहयोगी परवीन शर्मा का तहे दिल से आभार प्रकट किया और उन्हे एक पौधा भेंट स्वरूप दिया।
पार्षद वार्ड न० 13, ब्रह्म यादव व पार्षद धर्मवीर सिंह  ने भरोसा फाउंडेशन के संस्थापक हेमंत बहुखंडी व भरोसा फाउंडेशन की वर्तमान अध्यक्ष तृप्ति ख़ुगशाल भरद्वाज की प्रसंशा की कि वे देश के 75 वें अमृत महोत्सव को आम जन के साथ पूरे देश प्रेम के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने आजादी के नायकों को याद किया व सभी महिलाओं, पुरषों व बच्चों को राष्ट्रियाध्वज हमारे देश की शान तिरंगा भेंट किया गया और ये निवेदन किया कि इस को जहाँ भी फहराओ वो उच्चतम स्थान हो।
इस अवसर पर अशोक बहुखंडी, नारायण सिंह रावत, राम सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, कृष्ण हिंदवान, ललित रौथान, शशि रौथान, हेमा शर्मा, गोपाल शर्मा, नेत्र सिंह असवाल, पुष्पा चौहान, भरोसा फाउंडेशन की टीम एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

छठ पूजा और गुरूपर्व के लिए आवश्यक दिशा निर्देश हुए जारी

TAC Hindi

फरीदाबाद प्रशासन ने दिये जरूरत मंदो की सहायता के आदेश ।

NCR Bureau

भाजपा की पर्यावरण बचाने की मुहिम से जुड़ रहे लोग: नवीन गोयल

The Asian Chronicle

फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाश

NCR Bureau

काँग्रेस का मेरा “गर्व मेरा बूथ” कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

TAC Hindi

क्या पुरुष विरोधी है महिलाओं का कानून?

TAC Hindi

Leave a Comment